28 अक्टूबर 2014 - 15:51
पूर्वी यूक्रेन के चुनावों को मान्यता देगा रूस

रूस ने कहा है कि वह अगले सप्ताहांत पूर्वी युक्रेन में होने वाले चुनाव को मान्यता देगा।

रूस ने कहा है कि वह अगले सप्ताहांत पूर्वी युक्रेन में होने वाले चुनाव को मान्यता देगा।
रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने रूसी दैनिक इज़वेस्टा से मंगलवार को विशेष बातचीत में कहा, “ हम आशा करते हैं कि चुनाव योजनानुसार होंगे और इस बात में शक नहीं कि हम इसके परिणाम को मान्यता देंगे।”
युक्रेन के स्वंयभू लुहान्क व दोनेस्क गणराज्य में रूस समर्थक लोग 2 नवंबर को अपने नेताओं और सांसदों को चुनेंगे।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस समर्थक शक्तियों को वैधता मिलने की नज़र से यह चुनाव बहुत अहम हैं। उन्होंने रविवार को युक्रेन में सरकार द्वारा आयोजित संसदीय चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि रूस इसके परिणाम को भी मान्यता देगा।
युक्रेन में संसदीय चुनाव में जो रूस समर्थकों के नियंत्रण वाले इलाक़े में आयोजित नहीं हुआ कि जिसमें तीस लाख मतदाता थे, पश्चिम समर्थक पार्टियां विजयी हुयीं। यह चुनाव अशांत पूर्वी क्षेत्र में युक्रेनी सेना और रूस समर्थक फ़ोर्सेज़ के बीच जारी लड़ाई के दौरान आयोजित हुआ।